{"_id":"36cc4edbc462669c042cdc2af764f065","slug":"after-two-years-of-controversy-prkyorment-center-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के दो साल बाद खुला प्रक्योरमेंट केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के दो साल बाद खुला प्रक्योरमेंट केंद्र
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sun, 02 Nov 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद के कारण पिछले दो साल से बंद पड़े एफसीआई के प्रक्योरमेंट केंद्र फिर से खुल गया है। पहले दिन हांलाकि किसी भी किसान ने केंद्र में आकर धान नहीं बेचा है लेकिन विभागीय अधिकारियों ने पूरा दिन केंद्र पर डेरा जमाए रखा।
विज्ञापन
इसके साथ ही रेट लिस्ट भी केंद्र के बाहर चस्पा दी गई है। केंद्र का उद्घाटन कृषि निदेशक डा. एसएस जंवाल ने किया।
केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी विपिन संबयाल ने बताया कि विभाग के निदेशक ने गत दिवस ही उन्हें आदेश दिया कि नगरी में बने एफसीआई के गोदाम में केंद्र को खोला जाए।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग ने कर्मचारियों के साथ मिलकर केंद्र को फिर से खोल दिया है। वहीं इस मौके पर नगरी के जेएईओ महिंद्र ने बताया कि इस साल धान की खरीद के लिए सरकारी ने जो रेट निर्धारित किए हैं, उसी रेट पर किसानों से खान लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने किसानों को धान को बेेेेेेेेेेचने से पूर्व उसे अच्छी तरह सुखाने की अपील की ताकि केंद्र पर आकर उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि अलग किस्मों के अनुसार धान को 1360 रुपये प्रति क्विंटल और 1400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा।
गौरतलब है कि दो साल पहले केंद्र को विभाग ने किसानों और एफसीआई के बीच बढ़े तनाव और किसानों की चेतावनी के बाद बंद कर दिया था।
पिछले साल भी विभाग ने कोशिश की थी लेकिन केंद्र को खोला नहीं जा सका। वहीं किसानों ने केंद्र के फिर से खुलने पर खुशी जताई साथ ही कहा कि पिछले साल की गलती को विभाग नहीं दोहराए तो बेहतर है।