फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   After the weekend closure, there was a glow in the market

सप्ताहांत बंदी खत्म होने से बाजार में दिखी रौनक

विज्ञापन
After the weekend closure, there was a glow in the market
कठुआ। कोरोना संक्रमण के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए शासन के आदेश से लगने वाला सप्ताहांत बंदी खत्म होने के बाद सोमवार की सुबह शहर में बाजार पूरी तरह से खुल गए। दो दिन के बाद दुकानों के खुलते ही वहां पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी। इससे पूरे बाजार में रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

बंदी खत्म होने से बाजार में ग्राहकों की बढ़ी आमद के कारण दुकानदार वर्ग जहां उत्साहित रहे। वहीं मौसम साफ होने के कारण ग्राहकों ने भी काफी समय बाजार में बिताते हुए अपनी जरूरत की मनपसंद सामान की खरीददारी की। दुकानदार राजीव गुप्ता के अनुसार पिछले पंद्रह दिनों से मौसम खराब होने के कारण बाजार में आने वाला ग्राहक ज्यादा देर नही रुकता था। जिससे दुकानदारी प्रभावित होती थी। वहीं, शहर में बाजार के खुलने के साथ सामाजिक दूरी के नियम पूरी तरह से टूट गया। बाजार में ग्राहकों से लेकर व्यापारी कोरोना को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दिए। भीड़ के दौरान न तो कोई पुलिसकर्मी और न ही नागरिक प्रशासन की ओर से ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कार्रवाई दिखी। शहर के चौक-चौराहों, चाय के स्टालों और सार्वजनिक वाहनों में दिन भर भीड़ का आलम दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed