{"_id":"5f57d4258ebc3e368d117df4","slug":"after-six-days-the-hunger-strike-of-panchs-ends-in-hiranagar-kathua-news-jmu218269510","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरानगर में छह दिन बाद पंचों की भूख हड़ताल खत्म, जानें क्यों थे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरानगर में छह दिन बाद पंचों की भूख हड़ताल खत्म, जानें क्यों थे हड़ताल पर
विज्ञापन
हीरानगर। ग्राम सेवक के तबादले और पंचायत घर से गायब हुए सामान की जांच की मांग को लेकर हीरानगर में बीडीओ कार्यालय के बाहर पथवाल पंचायत के कुछ पंचों द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। मंगलवार को एडीसी ने पंचों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाई।
भूख हड़ताल पर बैठे पंचों से मिलने पहुंचे एसीडी नारायण दत्त शर्मा के समक्ष अपनी मांगों को दोहराते हुए पंचों ने कहा ग्राम सेवक का तबादला ब्लॉक से बाहर किया जाए। पंचायत घर में जो भी फर्नीचर था कहां गायब हुआ है, इसकी जांच कराई जाए। वार्ड-3 में लगाई गई स्ट्रीट लाइट के बिल का भुगतान किया जाए, इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पंच सुरेश शर्मा ने कहा इन्हीं मांगों को लेकर हम पिछले 10 महीनों से अधिक समय से संघर्ष कर रहे हैं। कई बार भूख हड़ताल की और धरना दिया। मगर हर बार आश्वासन दिया गया कि मांगें जल्द पूरी होंगी, लेकिन नहीं हुईं। इसके बाद हमें फिर मजबूर होकर भूख हड़ताल शुरू करनी पड़ी। मगर अफसोस है कि हमारी मांग को सुनने के लिए अधिकारियों को 6 दिन का वक्त लग गया।
एसीडी ने पंचों को आश्वासन देते हुए कहा कि ग्राम सेवक का पंचायत से तबादला पहले ही किया जा चुका है। ब्लॉक से बाहर ट्रांसफर करने के अधिकार मेरे पास नहीं है। इसपर विभागीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जहां तक पंचायत घर से गायब हुए सामान की जांच का सवाल है तो सामान क्या-क्या था और कहां गया? इसकी जांच जल्द शुरू करवाई जाएगी। स्ट्रीट लाइट लगाने के बाद बिल का भुगतान नियमों के अनुसार किया जाएगा। एडीसी के आश्वासन के बाद पंचों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। एसीडी ने पंचों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल को खत्म करवा दिया। इस मौके पर बीडीओ शीतल, बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया, आईडीपी के नेता आईडी खजूरिया, पंच नीरज शर्मा, पंच रविंद्र खजूरिया, कांग्रेस के नेता चौधरी स्वर्ण सिंह, शामलाल आदि मौजूद रहे।