फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   After industrial units, common people will also have to face power crisis

औद्योगिक इकाईयों के बाद आम लोगों को भी झेलना होगा बिजली संकट

विज्ञापन
After industrial units, common people will also have to face power crisis
कठुआ। बिजली विभाग ने नार्दन ग्रिड से ओवर ड्रॉ को कम करने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में कटौती तय समय पर शुरू कर दी गई है। उधर, घरेलू कनेक्शनों में भी नवरात्र के बाद बिजली कटौती और बढ़ना तय माना जा रहा है। वर्तमान में एसएलडीसी की ओर से नवरात्र में जीरो कटौती के निर्देश के बाद भी ओवर ड्रॉ से बचने के लिए दो से तीन घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। कई इलाकों में कटौती इससे भी ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से पूववर्ती शेड्यूल के अनुसार शहरी इलाकों में चार घंटे और ग्रामीण इलाकों में छह घंटे तक बिजली कटौती की जाती है। लेकिन लगातार प्रदेश में बिजली संकट के बीच ऐसा माना जा रहा है कि शहरी इलाकों में नवरात्र के बाद आठ घंटे तक और ग्रामीण इलाकों में दस घंटे तक बिजली कटौती की जा सकती है। ऐसा तब है जबकि पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाया है। फिलहाल एसी, कूलर आदि की बिजली खपत नहीं हुई है। जिससे विभाग की चिंता और भी बढ़ गई है। प्रदेश सरकार को ओवर ड्रॉ से बचना इसलिए भी जरूरी है चूंकि आम तौर पर मिलने वाली नार्दन ग्रिड से बिजली के रेट से ओवर ड्रॉ का रेट कई गुना अधिक होता है। ऐसे में पहले से ही घाटे में चल रहे बिजली विभाग पर यह दोहरी मार होगी।
विज्ञापन

उधर, औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती के शेड्यूल के बाद कामकाज प्रभावित होना लगा है। जनरेटर के सहारे फिलहाल काम चलाया जा रहा है। कई जगह तो इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed