फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   After autopsy the bodies handed over

पोस्टमार्टम के बाद सौंपे शव

Sun, 12 Oct 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 12 Oct 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
After autopsy the bodies handed over

लखनपुर बसोहली मार्ग पर बंद कार से बेहोश मिले युवक और युवती की मौत की खबर से परिजन स्तब्ध रह गए। शनिवार को जिला अस्पताल में दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


युवक का शव उसके भाई को सौंपा गया जबकि युवती का शव लेने के लिए उसके ताया आए थे।

घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने कुछ नहीं कहा। बीती रात को जिला अस्पताल लाए गए युवती दीक्षा भारती और अनिल कुमार मेहरा को मृत लाया घोषित कर दिया गया था।

रात होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। अस्पताल प्रशासन ने शनिवार की सुबह ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को पोस्टमार्टम का जिम्मा सौंपा।

वहीं शव को हासिल करने के लिए परिजन भी पहुंच गए। दीक्षा भारती का शव लेने के लिए उसके ताया राजकुमार आए थे जबकि युवक अनिल कुमार का शव उसके भाई प्रदीप कुमार लेने पहुंचे।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब चार बजे दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि बीती रात को सतवांई इलाके में अल्टो कार के भीतर दोनों बेहोश मिले थे। बंद कार के शीशे तोड़कर पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि बसंतपुर तक उनकी सांसें चल रही थीं। इस मामले की जांच के लिए जिला पुलिस ने कटड़ा पुलिस से भी संपर्क किया है।

एसएसपी कठुआ मोहन लाल ने बताया कि कटड़ा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है जिसकी जांच चल रही है। लखनपुर पुलिस थाने के अंतर्गत संदिग्ध हालात में मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ की पुलिस एक दूसरे से तालमेल बिठाकर मामले की छानबीन को अंजाम तक पहुंचाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed