फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   AFarmers are busy harvesting their crops amidst tension on the border

Kathua News: सीमा पर तनाव के बीच फसल समेटने में जुटे किसान

Sat, 26 Apr 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 26 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
AFarmers are busy harvesting their crops amidst tension on the border
हीरानगर सेक्टर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गेहूं की फसल की कटाई शुरू
विज्ञापन

कठुआ/हीरानगर। सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति के बीच तारबंदी के पार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फसल की कटाई का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय गुप्ता और बीएसएफ कंपनी कमांडेंट इंस्पेक्टर महेश कुमार ने हीरानगर के चक चंगा गांव, चांदवां सीमा चौकी के जीरो लाइन पर गेहूं की फसल की कटाई की शुरुआत की।
अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र के किसान इस बार बंपर फसल देखकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कृषि विभाग, जिला प्रशासन और बीएसएफ का आभार जताया है। कृषि विभाग ने 15 ट्रैक्टर और दो कंबाइन हार्वेस्टर की मदद से 350 एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल कटाई को पूरा करने में किसानों की मदद की है। संवाद
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

12 एकड़ भूमि से 240 क्विंटल गेहूं की बंपर फसल कटाई की है। लंबे अरसे के बाद उनकी बंजर जमीनों से अब फसल की पैदावार देखकर बेहद खुशी हो रही है। विभाग के मुताबिक दो से तीन दिन में कटाई का काम पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
किसान राम राज
-----------------------------------
रबी 2024-25 के दौरान किसानों ने 350 एकड़ भूमि को खेती के लिए तैयार किया है। रबी सीजन 2021-22 में विभाग ने खुद पहल की और फिर किसानों को सीमा पार भूमि पर खेती के लिए प्रेरित किया। इस बार चक चंगा, चक टांडा, करोल कृष्ण, करोल माथुरां और मनियारी के 90 किसानों ने खेती की। उन्होंने बीएसएफ और कृषि विभाग के समर्थन के लिए आभार जताया।
संजीव राय गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed