{"_id":"67d088ed5545d0456a0d7fda","slug":"admission-in-newly-granted-kv-ramkot-till-april-kathua-news-c-201-1-knt1008-118183-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: केंद्रीय विद्यालय रामकोट में अप्रैल तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: केंद्रीय विद्यालय रामकोट में अप्रैल तक होंगे दाखिले
विज्ञापन
रामकोट में केंद्रीय विद्यालय की अस्थाई कक्षाओं के लिए व्यवस्था करने पहुंचे डीसी कठुआ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/रामकोट। जम्मू-कश्मीर में हालिया मंजूर हुए केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में से रामकोट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। अप्रैल तक दाखिले किए जाने की प्रक्रिया को देखते हुए प्रशासन ने अस्थाई व्यवस्था के तहत कमरे उपलब्ध करवाने के लिए स्थिति जांच ली है।
सूत्रों की मानें तो केवी रामकोट के चिन्हित जमीन लीज डीड पर दोनों ओर से हस्ताक्षर होने के साथ ही दाखिले भी शुरू हो जांएगे। मंगलवार को डीसी कठुआ डॉ. राकेश मिन्हास ने राजस्व अधिकारियों के साथ केंद्रीय विद्यालय रामकोट की कक्षाएं शुरू करने की प्रक्रिया को लेकर दौरा किया। उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल में दो नए प्री फेब्रिकेटिड कमरे अगले एक से दो महीने के भीतर तैयार करवाने, पांच कमरे हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में तैयार करवाने के अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल के उपलब्ध पांच कमरे, सेरिकल्चर कार्यालय का एक कमरे केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं चलाने के लिए उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल में उपलब्ध दो ग्रीन रूम का इस्तेमाल भी केंद्रीय विद्यालय के लिए किया जाएगा।
यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर अस्थायी व्यवस्था में म्यूचुअल शेयरिंग आधार पर ढांचे का इस्तेमाल किया जाए। ऐसे में साफ हो गया है कि हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में ही केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं अपनी इमारत तैयार होने तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से रामकोट में केंद्रीय विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं को शुरू कर दिया जाएगा। इसमें प्रतिवर्ष एक कक्षा केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केवी रामकोट के नोडल अधिकारी सूरज प्रकाश सहित एडीसी बिलावर भी मौजूद रहे।