फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Aditi, Kanishka and Sufiyana won the first three prizes in the debate competition

Kathua News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में अदिति, कनिष्का व सूफियाना ने जीते पहले तीन पुरस्कार

Sat, 28 Jun 2025 12:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 28 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aditi, Kanishka and Sufiyana won the first three prizes in the debate competition
कठुआ। पुलिस ने समाज में नशे के हानिकारक प्रभावों को लेकर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें राजकीय मॉडर हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली की 12वीं की छात्रा अदिति शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, वीर सावरकर सेकेंडरी स्कूल बसोहली की 9वीं की छात्रा कनिष्का रैना ने दूसरा और आरटीएसपीएस की 6वीं कक्षा की छात्रा सूफियाना ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। सभी प्रतिभागी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में जज के रूप में सेवानिवृत प्रधानाचार्य राजेश बाली, व्याख्याता जगबीर सिंह और सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी बसोहली गीतांजलि ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed