फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Accident of SRTC Bus in Lohai

Kathua News: एसआरटीसी बस पहाड़ी से टकराई, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
Accident of SRTC Bus in Lohai
लोहाई इलाके में पहाड़ी से टकराई जीके आरटीसी बस। स्रोत जागरूक पाठक।
- लोहाई इलाके में हादसा, बस में 35 यात्री सवार थे जो लोहाई और बदनोता जा रहे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। लोहाई इलाके में सड़क पर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पाेरेशन (एसआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। हालांकि हादसे में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई, लेकिन पहाड़ी के बजाय यदि बस दूसरी तरफ जाती तो गहरी खाई होने की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था।

यह सड़क हादसा शनिवार की शाम करीब छह बजे पेश आया। जैसे ही बस पहाड़ी के साथ टकराई, बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार बदनौता इलाके की तरफ जा रही एक एसआरटीसी की बस अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी के साथ टकरा गई। जिस समय हादसा हुआ, बस में लगभग 35 यात्री सवार थे जो लोहाई और बदनोता की तरफ जाने के लिए बस में सवार हुए थे। जब आसपास के लोगों ने हादसे के बाद यात्रियों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं तो दौड़ते हुए हादसा स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को तुरंत बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed