फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Accident of Car; One Died, Four Injured

Kathua News: अनियंत्रित होकर पलटी कार<bha>;</bha> एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
Accident of Car; One Died, Four Injured
बनी बसोहली मार्ग से लिंक मार्ग पर आकर गिरी कार। संवाद
- बनी-बसोहली सड़क मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत चार घायल
विज्ञापन

बनी बसोहली मार्ग पर

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी-बसोहली मार्ग पर सूखे नाले के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर खाई की ओर लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं जो बनी के चलोग के रहने वाले हैं।
हादसा सोमवार दोपहर ढाई बजे के लगभग हुआ जब बसोहली से बनी की ओर जा रही कार (जेके08एन6319) से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बनी-बसोहली सड़क से खाई में लुढ़क गई। इसके बाद पलटी खाकर कार नीचे लिंक मार्ग पर जाकर रुकी। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। घायलों को वाहन से निकालकर उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर जिंदरैली पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने बशीर मोहम्मद (72) पुत्र गुलाम मोहम्मद को मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं अन्य घायलों में खुर्शीदा बेगम (55) पत्नी बशीर मोहम्मद, हाफिज मोहम्मद (37) पुत्र बशीर मोहम्मद, मोहम्मद अशरफ (12) पुत्र बशीर मोहम्मद सभी निवासी चलोग तहसील बनी जिला कठुआ और नीलम देवी (42) पत्नी मदन लाल निवासी द्रम्मन तहसील बसोहली को बेहतर उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बशीर मोहम्मद की तबियत ठीक नहीं थी और परिवार के सदस्य उनकी स्वास्थ्य जांच करवाकर लौट रहे थे। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed