फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident,kathua news

ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई मेटाडोर, छह जख्मी

विज्ञापन
accident,kathua news
कठुआ। पनारा में कुलदेवता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मेटाडोर की ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार शाम को हुए हादसे के बाद सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस चालक को जब बस की ब्रेक फेल होने का पता चला तो उसने सूझबूझ से बस पहाड़ी के साथ लगा दी, जिससे बस पलटने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

ये हुए घायल
घायलों में 16 वर्षीय हरीश सिंह पुत्र नसीब सिंह, 24 वर्षीय सोनिया देवी पत्नी रमेश सिंह, 21 वर्षीय विशाली पुत्री लाल सिंह, 40 वर्षीय कमलेश देवी पत्नी लाल सिंह सभी निवासी नोरा और 60 वर्षीय गोदावरी पत्नी अंचल सिंह, 11 वर्षीय कृतिका पुत्री देवेंद्र सिंह दोनों निवासी लखनपुर के गांव माह के रहने वाले हैं। सभी घायलों का जीएमसी कठुआ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी
कठुआ। नेशनल हाईवे पर कठुआ के पास मंगलवार दोपहर को ट्रक और बाइक के बीच हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान 35 वर्षीय बिट्टू कुमार पुत्र करतार चंद निवासी चक सज्जन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed