फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident,kathua news

तीन सड़क हादसों में एक की मौत, पांच लोग जख्मी

विज्ञापन
accident,kathua news
कठुआ। जिले में बुधवार रात को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो, जबकि चार लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात 12 बजे के करीब घाटी-जुथाना लिंक मार्ग पर एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर बड़ानाल के पास खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक मदद पहुंचती कार सवार लक्की निवासी नन्नन की मौत हो चुकी थी। वहीं, 17 वर्षीय आदित्य और 23 वर्षीय विपन निवासी नन्नन को गंभीर चोटें आईं है, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा हादसा रात दस बजे कठुआ के नए बस अड्डे के पास हुआ। इसमें मोटरसाइकिल (जेके08एल 4009) ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में 29 वर्षीय हरीश निवासी वार्ड-13 शास्त्री नगर कठुआ को चोटें आई हैं। बाइक चालक सौरव (31) लखनपुर भी घायल हुआ है। दोनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। एक अन्य हादसा रात साढ़े दस बजे के करीब बरनोटी में हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में चमन लाल निवासी बरनोटी घायल हुआ है, जिसे जीएमसी कठुआ से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed