{"_id":"6272ee3fe2386e4a4d4eb03d","slug":"accident-kathua-news-kathua-news-jmu259146116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में तीन सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में तीन सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोग जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में तीन सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। मढ़ीन क्षेत्र के हरिया चक मुख्य चौक पर कार की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार दोपहर दो बजे के करीब हुए हादसे में घायल व्यक्ति को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। उसकी पहचान मोहन लाल पुत्र प्रकाश चंद (55) निवासी हरिया चक के रूप में हुई है।
वहीं, लखनपुर टोल प्लाजा के पास भी कार की टक्कर से बाइक सवार 34 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार दोपहर हुए हादसे में घायल को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। उसकी पहचान बलविंदर निवासी करडोह (लखनपुर) के रूप में हुई है। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
------
हटली मोड़ पर दो कारें टकराईं
एक अन्य सड़क हादसे में शहर के हटली मोड़ हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग पर दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में 23 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसा सावन चक गुरुद्वारे के पास हुआ है। घायल महिला को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है, जिसकी पहचान नम्रता (23) पत्नी साहिल निवासी वार्ड-14 कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।