फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident

तीन वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर

विज्ञापन
accident
हाइवे पर वाहनों के बीच हुई टक्कर के बाद घटना स्थल पर जमा हुए लोग, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर से सटे नेशनल हाईवे पर जीएमसी के पास तीन वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन, एक साथ भिड़े तीनों वाहनों के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस सुलझाया।
विज्ञापन

वीरवार की दोपहर घटना उस समय हुई जब जम्मू की ओर से आ रही कार के चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को मुड़ता देख ब्रेक लगा दी। इस बीच पीछे से आ रही एक अन्य कार ने उसे पीछे से टक्कर मारी, तो ट्रैक्टर भी दूसरी कार से टकरा गया। एक के बाद एक तीनों वाहनों की टक्कर हो जाने से मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

सौभाग्य से तीनों ही वाहनों के सभी सवारों को कोई चोट नहीं आई और वह स्वयं ही अपने वाहनों से बाहर आ गए। लेकिन, एक साथ तीन वाहनों के बीच हुई इस टक्कर के बाद वहां से गुजरने वाला हर कोई कौतूहलवश वहां रुक कर घटना की जानकारी हासिल करने लगा। इससे थोड़ी देर में ही वहां भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां जमा हुए लोगों को हटाकर सड़क पर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed