फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Accident in kathua

Kathua News: सड़क हादसे में तीन घायल, जीएमसी में उपचाराधीन

Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accident in kathua
कठुआ। जिले में वीरवार को दो सड़क हादसों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा वीरवार दोपहर पहाड़ी क्षेत्र बिलावर के गुडा इलाके में हुआ। इसमें बिलावर के गांव कोहग निवासी 25 वर्षीय बाइक सवार मुनीष कुमार पुत्र कृष्ण चंद कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपजिला अस्पताल बिलावर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।

वहीं, अन्य मामला देर शाम शहर के कालीबड़ी चौक का है। इसमें दो बाइकों की टक्कर होने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 48 वर्षीय शाह दीन पुत्र मंजू निवासी कुंबरी कठेरा और 40 वर्षीय बोध राज पुत्र ज्ञान चंद निवासी कालीबड़ी कठुआ के रूप में हुई है। घायलों को जीएमसी में पहुंचाया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed