{"_id":"66664ef361e8cc77d9084316","slug":"accident-death-kathua-news-c-201-1-knt1006-110296-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हाईवे के लिए खोदे गड्ढ़े में गिरने से बच्ची\nकी मौत,लोगों ने रोड जाम कर रोका यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हाईवे के लिए खोदे गड्ढ़े में गिरने से बच्ची की मौत,लोगों ने रोड जाम कर रोका यातायात
विज्ञापन
-कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप, परिवार को मुआवजा देने की मांग
-मामले की निष्पक्ष जांच करवा परिवार को इंसाफ के आश्वासन पर हाईवे से उठे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सक्ते चक्क क्षेत्र में नई दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। रविवार दोपहर सैकड़ों लोगों ने हाईवे जाम कर निर्माण कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया।
हाईवे के जाम होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों की गति में विराम लग गया। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग इस दौरान परेशान दिखाई दिए। हालांकि करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर मनजीत सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग हाईवे से हटे और वहां यातायात बहाल हो सका।
प्रदर्शनकारी अमन सिंह ने कहा कि सक्ते चक के नरेश कुमार की 12 वर्षीय बच्ची आरुषि सड़क के किनारे खोदे करीब 25 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई है। खोदे गड्ढे के साथ किसी तरह की बैरिकेेडिंग नहीं की गई थी। इससे साफ है कि निर्माण कंपनी लोगों की जान के प्रति गंभीर नहीं है। सुस्त गति से होने वाले इस निर्माण से जहां लोग परेशान हैं वहीं इससे हादसे भी हो रहे हैं। वह लोग किसी भी तरह के विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन एक्सप्रेस वे का निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा जिस तरह से लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वह बर्दाश्त से बाहर है। ताजा घटनाक्रम में बच्ची की जान चली गई है।
विज्ञापन
-- --
जीएमसी से शव न ले जाने पर अड़े परिजन
वहीं जीएमसी कठुआ में मृत बच्ची के पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने शव ले जाने से इंकार कर दिया। पीड़ित परिवार के समर्थन में आए लोग लगातार इस बात की मांग करते रहे कि पहले कंपनी के अधिकारियों को बुलाया जाए ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सके। इसके बाद वह शव लेकर जाएंगे। देर शाम डीएसपी मनजीत सिंह की ओर से दोबारा जांच के दिए आश्वासन पर परिजन शव लेकर घर चले गए।