फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Aarav got first place in 100 meter race, Nitin in 200 meter and Mohit in 600 meter

Kathua News: 100 मीटर रेस में आरव, 200 में नितिन और 600 में मोहित ने पाया पहला स्थान

Sun, 27 Apr 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 27 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Aarav got first place in 100 meter race, Nitin in 200 meter and Mohit in 600 meter
​कठुआ जिला स्पोर्ट्स स्डेडियम में प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। संवाद - फोटो : kathua
जिले में जोन स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन जारी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में जोन स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। 12 शिक्षा जोन में होने वाली इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
शनिवार को कठुआ जोन के मुकाबले सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ और स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में करवाए गए। यहां अंडर-14 और अंडर-17 आयुवर्ग में लड़कों और लड़कियों के एथलेटिक्स और शतरंज के मुकाबले करवाए गए। इसमें 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर रेस सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल के आरव शर्मा, 200 मीटर की रेस सरकारी मिडिल स्कूल नगरी के नितिन सूर्यवंशी, 400 मीटर की रेस सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल के आरव शर्मा और 600 मीटर की रेस गुरुकुल स्कूल लोगेट के मोहित ने अपने नाम की। अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर रेस सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ के अमित, 200 मीटर हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल के दक्ष सैनी, 400 मीटर सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल के सूर्य देव, 800 मीटर रेस गवर्नमेंट हाई स्कूल जखबड़ के इरफान और 3000 मीटर की रेस गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ के गोकुल के नाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 आयु वर्ग में लांग जंप का मुकाबला मिडिल स्कूल भागेचक के पीयूष और अंडर-17 आयु वर्ग में माउंट लिट्रा जी स्कूल के आर्यन के नाम रहा। हाई जंप के अंडर-14 आयु वर्ग में मिडिल स्कूल सैदपुर के बिनीया और अंडर-17 आयुवर्ग में सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल के हर्ष ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो के मुकाबले में अंडर-14 आयु वर्ग में हाई स्कूल खोख्याल के अभिषेक और अंडर-17 आयुवर्ग में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की प्रणव ने बाजी मारी, जबकि अंडर-17 आयुवर्ग के जैवेलिन थ्रो में हाई स्कूल भेड़-बलोड़ के रोहित पहले स्थान पर रहे।
शतरंज के मुकाबले में अंडर-14 आयुवर्ग के पांच खिलाड़ियों और अंडर-17 आयुवर्ग के पांच खिलाड़ियों का चयन अगले स्तर पर होने वाले मुकाबले के लिए किया गया। संवाद

-----------------------------

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने 2-0 से जीता बैडमिंटन मुकाबला

बसोहली के हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में जोन स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता के तहत खो-खो, बैडमिंटन, क्रिकेट, रोप स्कीपिंग और टेबल टेनिस के मुकाबले करवाए गए। अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के तहत लड़कियों और लड़कों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गर्ल्स अंडर-14 बैडमिंटन का मुकाबला मिडिल स्कूल मांडला और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बीच हुआ। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। अंडर-17 आयुवर्ग में सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल बसोहली और सेंट एनीस काॅन्वेंट स्कूल के बीच हुए मुकाबले में सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल बसोहली की टीम ने 8 अंक से जीत हासिल की। अंडर-14 खो-खो में सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल बसोहली ने सेंट एनीस काॅन्वेंट स्कूल 8 अंकों से हराया। अंडर-17 खो-खो में सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल बसोहली ने सेंट एनीस कान्वेंट स्कूल 5 अंकों से हराया। अंडर-14 रोप स्कीपिंग के मुकाबले में हाई स्कूल सियालग और अंडर-17 आयुवर्ग में हाईस्कूल द्रमण ने जीत हासिल की। बैडमिंटन के अंडर-14 मुकाबले में सरकारी मिडिल स्कूल शाहरा ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed