{"_id":"68a4de2cd4e68d0f1509ac33","slug":"a-woman-is-affected-by-dengue-number-of-positive-patients-rises-to-20-kathua-news-c-201-1-knt1006-123197-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू की चपेट में महिला, 20 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू की चपेट में महिला, 20 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या
Wed, 20 Aug 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड 11 में बुखार से पीड़ित युवा के खून का सेंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत स्व
- फोटो : श्रावस्ती पहुंचे थाईलैंड के अनुयायी।
कठुआ। जिले में डेंगू के रोज नए मामलों के सामने आने का क्रम बना हुआ मंगलवार को जीएमसी कठुआ की माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू का एक और नया मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के अब तक पाॅजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नए सामने आने वाले मामलों में कठुआ शहर वार्ड 11 में एक 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव आई है। जो पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसकी जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ अब तक जिले में डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाले इलाकों में शहर का वार्ड 11 शामिल हो गया है। जहां से अब तक 10 मामले में सामने आ चुके है।
जिला मलेरिया विंग के हेल्थ इंस्पेक्टर लोकेश राज डीगरा ने बताया कि इसके बाद पाॅजिटिव पाए गए मरीजों के घरों के आसपास विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। जहां टीम ने एंटी लारवा दवा का छिड़काव करने के साथ लोगों को बचाव के बारे में जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि चलाए गए अभियान के दौरान छह अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित पाए गए है। इनके सैंपल जांच के लिए जीएमसी कठुआ को भेज दिए गए हैं।