फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A two-day photo exhibition was organized in Bani on International Yoga Day

Kathua News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनी में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी लगाई

Sat, 21 Jun 2025 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 21 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A two-day photo exhibition was organized in Bani on International Yoga Day
बनी। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनी में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम बनी संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम में छात्रों, आम नागरिकों, आंगनबाड़ी व कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी में योग के महत्व और इसके एक धरती, एक स्वास्थ्य विषय पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान इनचार्ज सीबीसी जम्मू राजेश शर्मा ने योग दिवस की यात्रा और इसके सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की। एसडीएम बनी श्री संदीप शर्मा ने योग को शरीर और मन का मिलन बताते हुए विद्यार्थियों के लिए इसे लाभकारी बताया। कार्यक्रम में नव उषा एनजीओ सांबा के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। साथ ही छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार आनंद ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed