फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A delegation met the ADC for the construction of a boundary wall in the school.

Kathua News: स्कूल में चहारदीवारी के लिए एडीसी से मिला शिष्टमंडल

विज्ञापन
A delegation met the ADC for the construction of a boundary wall in the school.
धार डूगनु लोअर पंचायत के लोगों का शिष्टमंडल गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल गोत्रा में चहारदीवारी बनाने की मांग को लेकर एडीसी बिलावर विनय खोसला से मिला। इस मौके पर मौजूद बिशन दास, रोशन लाल और अन्य लोगों ने अधिकारी को बताया कि कुछ लोगों ने प्राइमरी स्कूल की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने कहा कि लगभग छह महीने पहले प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी का काम शुरू हुआ , लेकिन अतिक्रमणकारियों ने काम नहीं होने दिया।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल लोगों ने कहा कि प्राइमरी स्कूल का निमार्ण वर्ष 1989 में हुआ था। स्कूल की तीन कनाल चार मरला जमीन सरकार की ओर से स्कूल के नाम की गई है लेकिन कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों ने स्कूल की जमीन पर 15 फीट चौड़े रास्ते का निर्माण किया है, जिससे स्कूल की इमारत पर खतरा मंडराने लगा है। एडीसी ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि मामले का संज्ञान लिया जाएगा। उधर आरोपी पक्ष के लोगों का शिष्टमंडल दोपहर बाद एडीसी बिलावर कार्यालय पहुंचा। इस मौके पर मौजूद हंसराज, मनोहर लाल और अन्य लोगों ने अधिकारी को बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने अधिकारी से मामले का संज्ञान लेने की मांग की। एडीसी ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि इस संदर्भ मे राजस्व विभाग की ओर से कमीशन बनाया गया है जो मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। इसके बाद आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed