{"_id":"573a19224f1c1b6c17ac7fdc","slug":"a-bridge-on-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज दरिया पर जल्द बने पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज दरिया पर जल्द बने पुल
ब्यूरो,अमर उजाला/बिलावर
Updated Tue, 17 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुल
- फोटो : logo
उज्ज दरिया के किनारों पर बसे ग्रामीणों ने सरकार से बरदात नामक स्थान पर निर्माणाधीन पुल का काम जल्द पूरा करने की मांग की है। यहां लोगों को बारिश में दरिया पार करने
विज्ञापन
में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
रतन चंद, करतार सिंह, बंसी लाल, रमेलू राम, छत्तो राम ने बताया कि लुडेरा गांव के ऊपरी पहाड़ी इलाके में उज्ज दरिया के दोनों किनारों पर दर्जनों गांव बसे हैं। यहां की आबादी हजारों में है। इन लोगों को बिलावर सब डिवीजन मुख्यालय तक पहुंचने के लिए दरिया को हर सूरत में पार करना पड़ता है। अन्य दूसरा विकल्प भी नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश अथवा गर्मियों में पहाड़ों पर बर्फ पिघलती है तो दरिया का जल स्तर काफी बढ़ जाता है। इसकी वजह से दरिया को पार करना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि इन सभी गांवों का संपर्क सब डिवीजन मुख्यालय और अन्य भागों से कट जाता है।
विज्ञापन
लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने कई वर्ष पहले बरदात नामक स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण शुरू करवाया था। केवल पिलर बनाने के बाद निर्माण अधर में छोड़ दिया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि बरसात से पहले पुल का निर्माण पूरा कराया जाए। अगर ऐसा होता है तो कि लोगों के लिए बड़ी राहत की बात होगी। लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार और विभाग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।