{"_id":"68dae07b136ee1e27602dd7a","slug":"a-200-year-old-tradition-continues-between-sheetla-mata-temples-with-a-grand-religious-procession-taking-place-during-navratri-kathua-news-c-201-1-knt1006-124668-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शीतला माता मंदिरों के बीच 200 वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन, नवरात्र पर निकली भव्य धार्मिक यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शीतला माता मंदिरों के बीच 200 वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन, नवरात्र पर निकली भव्य धार्मिक यात्रा
विज्ञापन
क्षेत्र में शीतला माता मंदिर बगैन से शीतला माता मंदिर नुलानी तक धार्मिक यात्रा बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। यह ऐतिहासिक परंपरा पिछले दो शताब्दियों से निरंतर निभाई जा रही है, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है।
यात्रा का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे पुजारी राजकुमार की अध्यक्षता में शीतला माता मंदिर बगैन से हुआ। भक्तों ने माता के जयकारों और भक्ति गीतों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। लगभग 9:30 बजे यह शोभायात्रा शीतला माता मंदिर नुलानी पहुंची, जहां भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पुजारी राजकुमार ने बताया कि सोमवार शाम को मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को यह यात्रा शीतला माता मंदिर दुलारी से पुनः बगैन लौटेगी।