{"_id":"28-40055","slug":"Kathua-40055-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से खराब पड़ी हैं सोलर लाइटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से खराब पड़ी हैं सोलर लाइटें
Kathua
Updated Sun, 03 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। पहाड़ी पंचायत एवं माडल टाउन विलेज धार महानपुर को आज भी सुविधाओं की दरकार है। इस आदेश गांव में खंड विकास विभाग ने बस अड्डे तथा अन्य मोहल्लों में रोशनी के लिए कुल पंद्रह सोलर लाइटें लगवाई थीं, लेकिन इनमें से कुल चार लाइटें ही ठीक हैं, अन्य पिछले छह माह से खराब पड़ी हुई हैं। पूर्व सरपंच सदानंद शर्मा, दुकानदार करतार सिंह, हंसराज, मस्तान सिंह, राकेश आदि ने बताया कि खंड विकास विभाग ने एक करोड़ खर्च कर माडल टाउन विलेज बनाया लेकिन जो सुविधाएं मिलनी थी वह नहीं मिली। उन्होंने कहा कि विभाग ने गांव के विभिन्न मोहल्लों में रोशनी के लिए सोलर लाइटें लगवाई थी, लेकिन इनके सही रख-रखाव के कारण कोई एक वर्ष से खराब है तो कोई छह माह से। पूर्व सरपंच सदानंद शर्मा ने बताया कि बरसात का मौसम चल रहा है तथा बारिश के कारण गलियों में दलदल हो जाता है और ऊपर से सांप-बिच्छू का भय अलग से। ऐसे में इन लाइटों का खराब हो जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह सोलर लाइटें अब लोगों को चिढ़ाती हुई सी लगती हैं।
विज्ञापन