फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   आठ सौ मोहड़ाें में नहीं है सड़क

आठ सौ मोहड़ाें में नहीं है सड़क

Sun, 03 Nov 2013 05:42 AM IST
Kathua
Kathua Updated Sun, 03 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बनने का सपना फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पांच सौ और उससे कम की आबादी वाले मोहड़ों को इस साल तक सड़क संपर्क देने के लिए की गई कवायद पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल के अंत तक भी आठ सौ से अधिक मोहड़ों को बिना सड़क संपर्क के ही रहना पड़ेगा। वहीं कई ऐसे संपर्क मार्ग भी हैं, जिन्हे अपग्रेड करने में विभाग को चार साल से अधिक का समय भी लग गया है और काम अभी तक जारी है। पूरे जिले में 1409 मोहड़ों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इनमें से कुछ में पहले से ही सड़क की सुविधा थी। आठ सौ से ज्यादा मोहड़ों को 2013 तक सड़क से जोड़ने का दावा किया था। लेकिन, इसे सरकार की उदासीनता कहें या अधिकारियों का उपेक्षापूर्ण रवैया कि अब तक ये मोहड़े सड़क के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

आकंड़ों के अनुसार बसोहली ब्लाक में सबसे अधिक 253 मोहडे़ संपर्क के लिए तरस रहे हैं। इसके बाद लोहाई मल्हार, बिलावर, बनी, बरनोटी का नंबर आता है। जहां सौ से अधिक मोहड़े सड़क संपर्क की बाट जोह रहे हैं। अधिकारी अक्सर ही कुछ न कुछ बहाना बनाकर काम में देरी के लिए अपनी जिम्मेदारी से बच निकलता है। जरूरत इस बात की है कि सरकार इस मामले की जांच करवाकर काम को जल्दी पूरा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed