{"_id":"28-40021","slug":"Kathua-40021-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में आग से दो महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में आग से दो महिलाएं झुलसीं
Kathua
Updated Sat, 02 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। तहसील के गांव छप्पड़ मोड़ स्थित एक घर में एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लगने से परिवार की दो महिलाएं झुलस गईं। आग से रसोईघर का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव के निवासी गणेश कुमार के घर में शुक्रवार सुबह सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गणेश कुमार की पत्नी कांता देवी रसोई में एक घंटा पहले भरवाकर लाए गए सिलेंडर को रिफिल करवाकर जैसे ही चाय बनाने के लिए गैस को जलाया एकदम से आग लग गई। सिलेंडर से गैस रिसाव होने के चलते पूरा रसोईघर आग की लपटों से घिर गया। आग से अंदर रखा सारा सामान जलने लगा। घर में मौजूद लोगों ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गणेश कुमार ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने से उनकी पत्नी कांता देवी और पड़ोस की महिला रजनी देवी झुलस गईं।