फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   मोटरसाइकिल रैली निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

मोटरसाइकिल रैली निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
Kathua
Kathua Updated Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार को जमकर लताड़ा और पैंथर्स पार्टी को डोगरों की आवाज बताई।
विज्ञापन

रैली की अगुवाई करते हुए पार्टी के प्रदेश संयोजक जिया लाल वर्मा ने जगह-जगह लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ वर्षों में गंठबंधन सरकार का हर मोर्चों पर का अगर किसी ने कड़ा विरोध किया है तो वह पैंथर्स पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जम्मू की आवाज बनकर पैंथर्स पार्टी ही सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
विज्ञापन

सीमांत कसबा राजपुरा से शुरू हुई रैली को सांबा के विधायक यशपाल कुंडल ने रवाना किया। रैली सनूरा, घगवाल, कूटा, गुड़ा मुंडियां, हीरानगर, दियालाचक्क होते हुए हीरानगर कसबा, जांडी, शेरपुर, कट्टल, सजाना होते हुए वापस घगवाल पहुंची। हीरानगर में पार्टी नेता राजेंद्र सिंह मंजू, तहसील प्रधान अशोक कुमार तथा युवा कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल लोगों को अल्पाहार करवाया। इन नेताओं ने राज्य के पुनर्गठन की मांग करते हुए राज्य के तीनों खितों में अलग सचिवालय तथा अलग मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। जिया लाल वर्मा ने कहा कि घगवाल को तहसील का दर्जा दिलवाने का झांसा देकर घगवाल को सांबा जिला से मिलाया था। सरकार ने घगवाल के लोगों के साथ धोखा किया है। इसके लिए जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed