फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   छह दिन से बिजली ठप, हाहाकार

छह दिन से बिजली ठप, हाहाकार

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Kathua
Kathua Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बनी। बर्फबारी में लकड़ी के खंभे और तार टूटने पर छह दिन से बिजली ठप है। लोगों को तमाम दिक्कतें होने की वजह से हाहाकार है। कसबा बनी को छोड़ ब्लाक डुग्गन और बनी के सभी क्षेत्रों में अभी तक बिजली ठप है। हालांकि विभाग द्वारा बिजली बहाली के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन लकड़ी के खंभे दिक्कतों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

दुलंगल सरपंच के चेतराम शर्मा, डुग्गन के सरंपच देस राज, बांजल के सरपंच अजीत कुमार, दोलेआं के नगीन राम, सरपंच ठाकुर दास आदी ने बताया कि बर्फबारी के कारण छह दिन पहले दोनों ब्लाकों की बिजली ठप हो गई थी। उन्होंने बताया कि कसबा बनी में बिजली सेवा सुचारू हो चुकी है, लेकिन शेष क्षेत्रों में अभी भी बिजली ठप है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली लाइन लकड़ी के खंभों पर है। बर्फबारी में ये लकड़ी के खंभे टूट गए हैं। जिससे क्षेत्र में बिजली सेवा प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग कई बार विभाग से खंभों को बदलने की मांग कर चुके हैं। इसके साथ ही तारों को बदलने की मांग भी विभाग से की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसी समस्या के चलते पिछले साल तीन महीनों तक क्षेत्र के लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा था। उन्होेंने विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही बिजली के खंभों और तारों को बदला जाए, जिससे हर साल होने वाली समस्या से कुछ हद तक छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed