{"_id":"28-25878","slug":"Kathua-25878-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन पर गिरा बिजली का पोल, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन पर गिरा बिजली का पोल, मौत
Kathua
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हीरानगर। तहसील के कंडी क्षेत्र की पंचायत कूटा के गांव पट्टा में गुरुवार को उस समय एक हादसा हुआ, जब गांव के एक खेत में टूटे पोल को ठीक करने के लिए लाइनमैन पोल पर चढ़ा। बिजली का टूटा पोल अचानक निचे गिर पड़ा, जिससे लाइनमैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव पट्टा के एक खेत में एक लाइनमैन पोल पर बिजली का पोल गिरने से उसकी मौत हो गई है। इसके बाद हीरानगर थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने देखा कि लाइनमैन बिजली के पोल के निचे आकर मृत हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया। लाइनमैन दिवान चंद पुत्र राम लाल निवासी गुडा मैहतयां का रहने वाला था। गुरुवार को बिजली विभाग का लाइनमैन दिवान चंद विभाग के दो अन्य साथियों सहित पेड़ गिरने के कारण टूटे पोल को ठीक करने के लिये उस पर चढ़ा था, तभी पोल गिर गया, जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।