फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   चुन्नी बन गई फंदा युवती गंभीर

चुन्नी बन गई फंदा युवती गंभीर

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
Kathua Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कठुआ। जंगल में लकड़ियां लेने गई युवती का दुपट्टा उसके गले की फांस बन गया। गनीमत रही कि युवती को उसकी बहन ने समय रहते बचा लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचाई गई घायल युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे उसकी हालत में सुधार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दो बहनें जंगल में लकड़ियां एकत्रित करने गई थीं।

जिला अस्पताल में युवती के साथ तिमारदारी के लिए पहुंची उसकी भाभी शबीना ने बताया कि मेदां और नसीम जंगल में गई थीं। लकड़ियां इकट्ठी करते समय मेदां पेड़ पर चढ़ गई। नीचे उतरते समय गले का दुपट्टा पेड़ में फंसा और मेदां अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई। चीख सुनकर नसीम ने उसे फौरन दुपट्टे के फंदे से छुड़ाया। कुछ और देर हो जाती, तो मेदां की जीवन लीला समाप्त हो सकती थी। लेकिन समय रहते बचा लिए जाने के चलते उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed