{"_id":"28-25635","slug":"Kathua-25635-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक इकाईयों पर नहीं थम रहा गतिरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक इकाईयों पर नहीं थम रहा गतिरोध
Kathua
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सक्ताचक में औद्योगिक इकाईयों को लेकर शुरू हुआ गतिरोध फिलहाल थमने का नाम नही ले रहा है। एक ओर इन इकाईयों द्वारा प्रदूषण फैलाने को लेकर शिष्टमंडल बीते दिनों जिला कार्यालय में पहुंचा था, तो गांव के लोगों का एक अन्य धड़ा शनिवार को कठुआ विधायक चरणजीत सिंह से मिला और अपना पक्ष रखा।
सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में विधायक से भेंट करने पहुंचे शिष्टमंडल में नशा छुड़ाओ चेतना लहर के चेयरमैन जमीत सिंह, संतोष वर्मा, सुषमा देवी, चंचला देवी, ज्योति शर्मा, भोली देवी, निशा खजूरिया, रेणु बाला आदि शामिल रहे। लोगों का कहना था कि गांव के आस-पास लगाई गई औद्योगिक इकाईयाें में से कुछ उनके घरों के काफी निकट हैं, उनसे पैदा होने वाले प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सभी इकाईयां प्रदूषण पैदा करने वाली हैं और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर यहां कोई प्रबंध भी नहीं किए गए हैं। इन इकाईयों से पैदा होने वाले प्रदूषण के कारण जहां फसलें प्रभावित हो रही हैं वहीं, लोगों को भी कई प्रकार की मुसीबतों से जूझना पड़ रहा है। शिष्टमंडल में आए लोगों ने इकाईयों के एनओसी रद करने की मांग की है। लोगों की मांग को सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में जांच करवाने के बाद उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।