फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   गीतों से याद किए गए क्रांतिकारी शहीद सराभा

गीतों से याद किए गए क्रांतिकारी शहीद सराभा

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
Kathua Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कठुआ । शहीद भगत सिंह के आदर्श रहे क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा को शहीदी दिवस के अवसर पर याद किया गया। प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने शहर के वार्ड सत्रह में आयोजित समारोह में क्रांतिकारी गीत गाकर सराभा को याद किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने करतार सिंह सराभा की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी विचारधारा को वर्तमान में भी प्रासंगिक करार दिया। पीएसए की कॉलेज इकाई के अध्यक्ष संजय ने कहा कि करतार सिंह सराभा का जन्म 24 मई 1896 को हुआ था। गदर पार्टी के मंच से उन्हाेंने 16 नवंबर 1915 को शहादत पाई। सराभा के विचारों को क्रांतिकारी करार देते हुए उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान व्यवस्था को भी ऐसे ही विचारों की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि देश में आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन आजादी के छह दशकाें बाद भी महिलाओं की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। भ्रूण हत्या से लेकर दहेज उत्पीड़न, बलात्कार, छेड़खानी, घरेलू हिंसा की समस्या लगातार बनी हुई हैं। एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष धीरज ने कहा कि शहीदाें को याद करने भर से नागरिकों की जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं होता।
विज्ञापन

हालात जस की तस बने हुए हैं। ऐसे में सबसे पहले शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए व्यवस्था में परिवर्तन की जरूरत है, जिसमें समूचे समाज की भूमिका होनी चाहिए। खासकर नौजवान पीढ़ी को शहीदों की राह पकड़नी चाहिए। इस अवसर पर सैफ अली, सुरेश, अजय, कुलबीर, यश, पवन प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed