{"_id":"28-25395","slug":"Kathua-25395-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों को जल्द मिलें अधिकार और सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों को जल्द मिलें अधिकार और सुरक्षा
Kathua
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महानपुर। जम्मू व कश्मीर पंचायत परिषद द्वारा उटार में बैठक का आयोजन कर पंचायतों को अधिकार न देने पर सरकार को कोसा। परिषद के सदस्यों ने पंचायतों को जल्द अधिकार देने की चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले सत्रह महीनों से अधिकार नहीं दिए हैं, जो सरकार के नकारात्मक रवैयों को दर्शाता है।
इस मौके पर परिषद के सांबा-कठुआ प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने पंचायतों को अधिकार नहीं दिए हैं। ऐसे में सरपंचों-पंचों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरपंचों-पंचों का सरकार पर से भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि पंचायती नुमाइंदों को दिए गए चौदह विभागों के अधिकारियों से भी कई परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को सरपंचों-पंचों को सुरक्षा मुहैया करवाने पर विचार करना चाहिए। लेकिन सरकार ने सभी सरपंचों को सुरक्षा मुहैया करवाने पर नकारात्मक रवैयों को दर्शाता है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार नुमाइंदों को जल्द से जल्द अधिकार मुहैया करवाए। इस मौके पर अनिल सिंह, मुख्तयार सिंह, प्रमा, गापाल सिंह, मोहम्मद यूसुफ आदि भी उपस्थित रहे।