फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   जिलाभर में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरुपर्व

जिलाभर में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरुपर्व

विज्ञापन
जिलाभर में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरुपर्व
कठुआ। श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव शनिवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

खालसा पंथ के संस्थापक और सरबंस दानी गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में दो दिन पहले शुरू किए गए पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम में पद्मश्री रागी भाई निर्मल सिंह और चंडीगढ़ से आए रागी लखविंदर सिंह ने गुरु महिमा का गुणगान किया। शिरोमणि कमेटी के प्रचारक जगदेव सिंह ने गुरु जी के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गुरु जी ने धर्म व समाज के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया था। खालसा पंथ की स्थापना कर जिस तरह से गुरु जी ने जुल्म के विरुद्ध लड़ने के लिए उस समय कारगर कदम उठाए थे, उसी तरह आज भी पहल करने की जरूरत है। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह ने संगत को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हजारों की तादाद में उमड़ी संगत ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रकाश पर्व पर जेके ब्लड डोनर द्वारा मुखर्जी चौक पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 101 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed