फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   पीएचई कर्मी डटे रहे हड़ताल पर, किया प्रदर्शन

पीएचई कर्मी डटे रहे हड़ताल पर, किया प्रदर्शन

Mon, 17 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पीएचई कर्मी डटे रहे हड़ताल पर, किया प्रदर्शन
कठुआ/बसोहली। अपनी लंबित मांगों को लेकर पीएचई कर्मियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। अस्थायी पीएचई कर्मियों ने पीएचई कार्यालय परिसर में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उधर, बसोहली के शीतल नगर में भी पीएचई अस्थायी कर्मियों ने प्रदर्शन करते सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। वर्करों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के शिव नारायण, महेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 52 माह से वर्करों को वेतन नहीं मिल पाया है। उन्हें सरकार नियमित करने को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे काम छोड़ो हड़ताल पर गए थे, लेकिन सरकार ने उस समय भी आश्वासन ही दिया, लेकिन अब वे आश्वासनों में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में वर्करों का तो जीना मुहाल हो गया है। महंगाई के इस दौर में घर का खर्च तक चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द गौर न किया तो आंदोलन को तेज कर देंगे। हड़ताल के चलते शहर में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। यदि हड़ताल और दिनों तक जारी रहती है तो पेयजल को लेकर समस्याएं और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed