{"_id":"681a68b356e4b90eb80aed59","slug":"80-players-who-performed-well-in-the-academic-session-were-honored-kathua-news-c-201-1-knt1009-119898-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शैक्षणिक सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 80 खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शैक्षणिक सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 80 खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Wed, 07 May 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 07 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित समारोह में पिछले साल विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 80 से ज्यादा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इन खिलाड़ियों ने फुटबॉल, गतका (पुरुष एवं महिला), बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो (पुरुष एवं महिला), मुक्केबाजी, कुश्ती, ग्रैपलिंग, हैंडबॉल, पावर लिफ्टिंग, एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला) जैसे विभिन्न खेलों में शानदार उपलब्धी हासिल की थी। कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
उन्होंने कहा कि इंसान के समग्र विकास में खेलों का भी खासा योगदान होता है। कहा कि आपकी उपलब्धियों से न केवल कॉलेज गौरवान्वित हुआ है, बल्कि नये विद्यार्थियों के लिए भी एक बेंचमार्क स्थापित किया है। इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य सहित स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य डॉ. दिनेश जसरोटिया, प्रो. शिवानी कोतवाल, प्रो. नीरज गुप्ता, डॉ. गोतम सिंह, डॉ. शिव कुमार, डॉ. जगमोहन शर्मा, डॉ. जसविंदर सिंह और प्रो राखी मल्होत्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जीडीसी कठुआ के शारीरिक निदेशक संदीप शर्मा के औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। संवाद