{"_id":"5cd5db51bdec2207177153ad","slug":"71557519185-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जनवरी माह के पहले सप्ताह से बंद हुए बनी भद्रवाह मार्ग से जमी हुई बर्फ को हटाने का काम तेजी से जारी है। इस साल अप्रैल महीने में भी बनी भद्रवाह मार्ग पर बर्फबारी दर्ज होती रही है। लिहाजा आम तौर पर अप्रैल महीने के अंत में खुलने वाला बनी भद्रवाह मार्ग इस बार और भी देरी से खुलने वाला है। ग्रेफ की ओर से 20 मई तक बनी भद्रवाह मार्ग को यातायात के लिए सुचारू करने की उम्मीद जताई गई है।
शुक्रवार तक बनी भद्रवाह मार्ग पर मात्र छह किलोमीटर के इलाके से ही बर्फ हटाने का काम शेष रह गया है। इस काम में ग्रेफ ने 40 मजदूरों, आपरेटरों और इंजीनियरों को तैनात किया है तो वहीं पांच बड़ी मशीनों की मदद ली जा रही है। छत्रगलां टॉप से लेकर नाल्थी के बीच बर्फ की मोटी परत जमा है। ग्रेफ के अधिकारियों ने बताया कि कई दर्रों में तो बीस से 25 फुट के लगभग बर्फ की परत को हटाना पड़ रहा है जिसमें अधिक समय लग रहा है। बनी से सरथल के आगे तक बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है, जिसके लिए दो मशीनें लगाई गई हैं तो वहीं भद्रवाह की ओर से तीन मशीनों की मदद ली जा रही है। ग्रेफ ने काम में क एक्सकेवेटर, दो डोजर, दो व्हील लोडर को लगा रखा है।
बेइमान मौसम काम में बन रहा बाधक
शुक्रवार को एक बार फिर छत्रगलां के इलाके में बारिश दर्ज की गई है। खराब मौसम लगातार काम को प्रभावित कर रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कोशिश जारी है कि हर हाल में बीस मई तक बनी भद्रवाह के बीच यातायात को बहाल कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि यातायात बहाल करने के साथ ही रूके हुए काम में भी तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
संस्कृतियों और आपसी मेल को बढ़ाता है यह मार्ग
बनी और भद्रवाह के इलाके के लोग रहन सहन और संस्कृतियों के मेल को रिश्तेदारी में बदलते रहे हैं। ऐसे में मुख्यतौर पर इसी मार्ग का इस्तेमाल होता रहा है। लोगों को इस मार्ग के बंद होने पर जम्मू से होकर भद्रवाह जाना पड़ता है, जिसमें समय और खर्चा दोनों ज्यादा लगते हैं। स्थानीय लोग भी बेसब्री से इस मार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।