{"_id":"5c54a749bdec224bc356ebb3","slug":"71549051721-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी घोषणापत्र की तरह है बजट: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी घोषणापत्र की तरह है बजट: कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। कांग्रेस ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को आगामी चुनावों के मद्देनजर तैयार किया गया बजट करार दिया है। पार्टी ने इसे चुनावी घोषणापत्र जैसा बजट करार दिया है। हीरानगर में शुक्रवार को कांग्रेस की बैठक में पार्टी नेताओं ने बजट पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। बैठक में कई पंचायतों के पंच और सरपंच भी मौजूद रहे।
बैठक में एमएलसी सुभाष गुप्ता ने केंद्र सरकार के बजट को महज चुनावी वादा करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट एक तरह से भाजपा का चुनावी घोषणापत्र लग रहा है। चुनाव से पहले यह मतदाताओं को एक तरह से रिश्वत देने जैसा है। केंद्र की मोदी सरकार हर चीज में राजनीति करने की कोशिश कर रही है। बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं है, फिर भी भाजपा अपने गाल बजा रही है। बजट में पिछले चुनावों की तरह मोदी सरकार जुमलेबाजी उजागर हुई है। भाजपा समझती है कि इस तरह से जनता को गुमराह कर वह वोट बटोर लेगी, लेकिन इस बार लोग भाजपा के धोखे में नहीं आने वाले हैं।
उन्होंने कहा 2.5 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसान को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है। यानी किसान को महीने में 500 रुपये मिलेंगे। इस मामूली सी रकम से किसानों को कोई फायदा नहीं होेने वाला है। यह एक तरह से किसानों को चुनाव से पहले पैसे बांटने जैसा है। बैठक में सरपंच आराधना अंडोत्रा, विनय शर्मा, निकाय समिति सदस्य प्रवीणा देवी, अजीत चंद्र, जुगल किशोर बाली, प्रवीण भगत, रमेश कुंडल, नरेंद्र खजुरिया आदि मौजूद रहे।