फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   68 000 children take polio drops

68 हजार नौनिहालों ने पी ‘दो बूंद जिंदगी की’

Sun, 17 Jan 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 17 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
68 000 children take polio drops

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले चरण के पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला भर में 75 प्रतिशत नौनिहालों ने पोलियो की दवा पी। जिला के पांच ब्लाकों में दिनभर अभियान चलाया गया और पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को इस अभियान के तहत पोलियो की दवा पिलाई गई।

मुख्य कार्यक्रम जिला अस्पताल में आयोजित किया गया। जिसमें जिला उपायुक्त ने नन्हें बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई और सभी को इस अभियान के तहत जुड़ने का आहवान किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस बार जिला भर में 93 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी थी। पहले चरण में 68,077 बच्चे इस दवा को पी पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तक दूसरे चरण के तहत घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल 563 बूथों पर अभियान चलाया गया।

इनमें 11 ट्रांजिट कैंप भी थे, जिनमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। शाम को विभिन्न ब्लाकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बनी में सबसे अधिक 84 प्रतिशत बच्चों को कवर किया जा सका।


वहीं हीरानगर में सबसे कम 66प्रतिशत बच्चों को कवर किया जा सका है। ऐसे में अब सोमवार और मंगलवार को बचे हुए 24,923 बच्चों को कवर किया जाएगा।

इस बार पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर 11 ट्रांजिट टीमों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही एक मानीटरिंग कमेटी भी गठित की गई थी, जिसे हल पल की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed