{"_id":"5b03d9cf4f1c1beb408b6fb2","slug":"61526979023-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल में फेरबदल के बीच लाल सिंह ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रिमंडल में फेरबदल के बीच लाल सिंह ने दिखाई ताकत
Updated Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
कठुआ। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के लिए सोमवार का दिन सबसे बड़े फेरबदल का दिन था। इस दिन वन मंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले चौधरी लाल सिंह ने कठुआ में एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई। रसाना मामले में सरकार के अलग सीबीआई जांच की मांग कर रहे लाल सिंह सोमवार को कालीबड़ी में अपने निवास स्थान तक विशाल बाइक रैली की। बाइक रैली में बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए और रसाना मामले की सीबीआई जांच की मांग पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रैली के अगुवाई कर रहे लाल सिंह ने सरकार पर जमकर हमला बोला। पिछली बार सीबीआई जांच की मांग पर निकाली गई रैली के मुकाबले इस बार अधिक संख्या में लोग लाल सिंह के साथ आए और पूरी रास्ते उनके समर्थन और सीबीआई जांच की समर्थन के नारे लगाए।
कालीबड़ी पहुंचने पर लाल सिंह का सबसे पहले स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया और आगे बढ़ने का इशारा किया। कालीबड़ी से शुरू हुई विशाली रैली कालेज मार्ग से होते हुए शहीद भगत सिंह पार्क चौक से शहीदी चौक पहुंची। वहां से रैली अंबेडकर पुल, शहीद भगत सिंह चौक, पुराने बस अड्डे, पारलीवंड और जराई चौक से होते हुए मुखर्जी चौक पहुंची। यहां से लाल सिंह ने पैदल चलना शुरू किया और अपने निवास स्थान तक पैदल ही चलते हुए रैली का नेतृत्व किया। अपने निवास स्थान पर उन्होंने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उनके समर्थक लाल सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहे थे।