फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   नए साल के पहले दिन मंदिरों में माथा टेकने उमड़े श्रद्धालु

नए साल के पहले दिन मंदिरों में माथा टेकने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
नए साल के पहले दिन मंदिरों में माथा टेकने उमड़े श्रद्धालु
कठुआ। साल 2019 की पहली सुबह लोगों ने मंदिरों में माथा टेक कर और प्रभु का आशीर्वाद लेकर की। तड़के से ही जिला के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ने लगे थे। कठुआ, हीरानगर, बिलावर, बसोहली और बनी के मंदिरों में भक्तों की कतार दिन भर लगी रही। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार मंदिर परिसरों में दिनभर देखी गई।
विज्ञापन

प्राचीन शिव गुफा मंदिर महानाल में नव वर्ष पर धार्मिक अनुष्ठान हुआ, जहां बड़ी तादाद में भक्त शिव गुफा में शीष नवाने पहुंचे। बिलावर के बिलकेश्वर महादेव मंदिर, बसोहली के नीलकंठ महादेव मंदिर सहित जिला के तमाम शिवालयों में दिनभर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। महानाल में 50 हजार से अधिक भक्तों ने प्राकृतिक शिव पिंडी का जलाभिषेक कर भोले बाबा का आशीर्वाद पाया। गुफा में स्थित प्राकृतिक पिंडी के जलाभिषेक के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। यह क्रम दोपहर तक जारी रहा। श्रद्धालुओं द्वारा बम-बम भोले की जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया था। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुफा के द्वार पर पुलिस के जवान व्यवस्था बनाए रखने के तैनात रहे। हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। चार किलोमीटर पैदल ही जंगल के पारंपरिक रास्ते से भी गुफा तक पहुंच कर श्रद्धालुओं ने भगवान भोले के प्रति अपनी अपार श्रद्धा प्रदर्शित की। गुफा में श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए महादेव सनातन धर्म सभा शिव गुफा महानाल के सदस्य दिनभर जुटे रहे। सभा के सदस्यों ने बताया कि प्राचीन प्राकृतिक गुफा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था हर साल बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


जसरोटा के महाकाली माता मंदिर में भी रही भारी भीड़
कठुआ। जसरोटा के महाकाली माता मंदिर में भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं का दिन भर दर्शन के लिए तांता लगा रहा। नव वर्ष पर परिवार की मंगलमय कामना को लेकर श्रद्धालु परिवार सहित शीश झुकाने पहुंचे। हीरानगर के किले माता मंदिर में मंगलवार और नव वर्ष की संध्या पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। कठुआ के माता आशापूर्णी मंदिर, महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर, नगरी के माता बाला सुंदरी मंदिर और बिलावर के मां सुकराला मंदिर में भी बड़ी संख्या में आशीर्वाद लेने पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



गुड़ा कल्याल में भंडारे का आयोजन
बिलावर। उपजिला की तहसील रामकोट के गुड़ा कल्याल में मंगलवार को भंडारे का आयोजन हुआ। नर्व वर्ष पर आयोजित इस भंडारे में स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और नए साल में देश की तरक्की और शांति की प्रार्थना की। स्थानीय मितुल गुप्ता, वरुण शर्मा, राज सिंह और रामदास ने बताया कि भंडारे का आयोजन नववर्ष के उपलक्ष्य पर किया गया। हर वर्ष बस स्टैंड के पास भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय लोगों सहित आसपास के इलाकों के कई लोग ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed