फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 21 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 21 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ

विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 21 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ
कठुआ। शहर के शिवानगर में वीरवार से 21 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हो गई। इस मौके पर भक्तों ने वार्ड परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शिवानगर के पार्षद राहुल देव शर्मा सहित कथावाचक खेमराज शास्त्री, मनोहर शास्त्री और अभिमन्यु की महाराज के साथ बड़ी संख्या भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलश यात्रा शिवानगर की मुख्य गलियों से होती हुई जिला सचिवालय के सामने से गुजरी। इस दौरान जयघोष गूंजते रहे। यात्रा एक बार फिर यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजक ललिता शर्मा ने बताया कि तीन जनवरी से 11 जनवरी तक 21 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ जारी रहेगा। इस दौरान संतवाणी के साथ प्रवचन भी भक्तों को सुनने को मिलेंगे। आयोजकों ने भक्तों से बड़ी संख्या में पहुंचकर यज्ञ का भागीदार बनने का आह्वान किया है। शनिवार से यज्ञ शुरू हो जाएगा। इस दौरान बिट्टू राम, शोभा देवी, सुषमा देवी, बंधु रानी, बाल कृष्ण शास्त्री, यशपाल रैना, दौलत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed