फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   बकाया वेतन के लिए सीपी वर्कर्स की हड़ताल जारी

बकाया वेतन के लिए सीपी वर्कर्स की हड़ताल जारी

विज्ञापन
बकाया वेतन के लिए सीपी वर्कर्स की हड़ताल जारी
कठुआ। बकाया वेतन और स्थायी करने की मांग को लेकर पीएचई सीपी वर्कर्स ने हड़ताल और धरना वीरवार को भी जारी रखा। पीएचई सब डिवीजन कार्यालय कठुआ में एकत्रित होकर वर्कर्स ने अपनी मांगों के लिए नारेबाजी की और कहा कि उनके साथ हर किसी ने धवेखा किया और उन्हें गुमराह किया है। ऐसे में जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह इसी प्रकार धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह पिछले तीन महीनों से भी अधिक दिनों से अपनी मांगों के लिए धरना कर रहे हैं लेकिन उन्हें हर बार आश्वासन देकर धरना वापस लेने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि उन्हें दिवाली से पूर्व कम से कम चार महीने का वेतन देने का भी आश्वासन दिया गया था। लेकिन उन्हें एक दिन का भी वेतन भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अकेले कठुआ जिला में ही 1300 कर्मचारियों के लिए सरकार केे बकाया वेतन के तौर पर इक्कतीस करोड़ से अधिक की राशि जारी करनी है। लेकिन वेतन देने में देरी के कारण ही महीने सरकार के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के दौरान मंत्रियों ने तो उनके साथ धोखा किया ही अब राज्यपाल शासन के दौरान भी उनके साथ झूठे वादे और आश्वासन देने का काम क्िया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके साथ शोषण वाली नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वह इस प्रकार धरना करेंगे और हड़ताल भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed