{"_id":"6ab28112215f2438c37c4d8e3533a727","slug":"300-canal-lands-free-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 कनाल भूमि से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 कनाल भूमि से हटवाया कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 05 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश पर कब्जा हटाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को गांव भागथली से तीन कनाल भूमि मुक्त करवाई गई।
विज्ञापन
तहसीलदार कठुआ अवतार कृष्ण ने बताया कि कुछ लोग सरकारी भूमि पर कब्जा कर उसे काश्त भी कर रहे थे। कई बार उनको नोटिस भी दिया गया लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया।
विभाग ने कुछ दिन पूर्व गांव में जाकर भूमि पर कब्जा करने वालों से जल्द भूमि को खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन फिर भी उन्होंने कब्जा नहीं हटाया।
इसके बाद शुक्रवार को भूमि पर किए गए अस्थायी निर्माण और काश्त की गई भूमि को भी खाली करवा लिया गया। उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 190 की लगभग 300 कनाल भूमि पर से कब्जा हटाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री के साथ उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए भूमि से कब्जा हटाया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि कब्जेधारियों के नाम के साथ भूमि के रकबे की पूरी जानकारी और रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंप दी गई है।