फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   30 parrots of Alexandria species found at Lakhanpur block, smuggler absconding

जम्मू-कश्मीरः लखनपुर नाके पर एलेक्जेंड्रिया प्रजाति के 30 तोते बरामद, तस्कर फरार

Mon, 12 Oct 2020 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
30 parrots of Alexandria species found at Lakhanpur block, smuggler absconding
पकड़े गए तोते... - फोटो : amar ujala

सेल्स टैक्स विभाग की ओर से लखनपुर के रास्ते प्रदेश में गैर कानूनी रूप से लाए जा रहे तोतों की खेप को बरामद किया गया है। दिल्ली से पुलवामा के लिए चले ट्रक में छिपाकर 30 एलेक्जेंड्रिया पैराकीट तोते लाए जा रहे थे। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग छह सौ डालर प्रति तोता है। विभाग के डीसी रंजीत सिंह ने संदेह के आधार पर ट्रक की जांच करवाई, जिसके बाद तस्करी का भंडाफोड़ हो गया। चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


उधर, सेल्स टैक्स विभाग ने ट्रक को नियम अनुसार जुर्माना लगाते हुए पक्षियों को वन्यजीव विभाग को सौंप दिया है। वन्यजीव विभाग के वार्डन विजय कुमार वर्मा ने बताया कि शेड्यूल चार के तहत पक्षियों की यह प्रजाति संरक्षित है। ऐसे में इस मामले में जुर्माने या फिर पांच साल तक की कैद का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि पक्षियों को कब्जे में लेते हुए वन्यजीव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जाएगी कि पक्षियों की यह खेप कहां से और किसे पहुंचाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इन पक्षियों को जंगल के इलाके में खुला छोड़ दिया जाएगा। ताकि वे अपने प्राकृतिक आवासीय क्षेत्रों में वापस लौट सकें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एलेक्जेंड्रिया पैराकीट तोते की ऐसी प्रजाति है जो मानव भाषाओं की हूबहू नकल कर सकते हैं। यही वजह है कि इसकी मांग भी अधिक है और इसका अवैध व्यापार किया जाता है। एलेक्जेंड्रिया पैराकीट को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त श्रेणी में शामिल किया गया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 (बी) के तहत संरक्षित है। तोतों की यह प्रजाति दक्षिण और दक्षिण पूर्वी एशिया की मूल निवासी है। लखनपुर में इस तरह से संरक्षित परिंदों की खेप को पहली बार पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed