{"_id":"67cdf376b0a5fa307a0aca21","slug":"28-cheating-case-found-in-jk-school-education-board-exam-kathua-news-c-201-1-knt1006-118116-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बोर्ड परीक्षा में नकल के 28 मामले सामने आए, कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बोर्ड परीक्षा में नकल के 28 मामले सामने आए, कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। जिले भर में 115 केंद्राें पर होने वाली इस परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद परीक्षा में नकल के 28 मामले सामने आए हैं।
नकल के सबसे ज्यादा मामले हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ा पट्टी में सामने आए हैं। यहां 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के दौरान 17 विद्यार्थी नकल करते हुए पाए गए। इसके अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर में भी एक विद्यार्थी नकल करते मिला। बिलावर हायर सेकेंडरी स्कूल में भी नकल के नौ मामले सामने आए हैं जिसमें छात्र और छात्राएं दोनों शामिल हैं। इन पर बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई के लिए पूरी रिपोर्ट बोर्ड की ओर से गठित कमेटी को भेज दी गई है।
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड कठुआ कार्यालय में सहायक सचिव मधुसूदन ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी बनाए रखने के लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं। नकल को रोकने की जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को सौंपी गई है। इसके अलावा बोर्ड का फ्लाइंग स्क्वायड और जिला के मुख्य शिक्षा अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।