{"_id":"6877ff0e2d59a6fe460e66c8","slug":"278-women-groups-are-becoming-skilled-in-agriculture-kathua-news-c-201-1-knt1008-121968-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कृषि में निपुण हो रहे 278 महिला समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कृषि में निपुण हो रहे 278 महिला समूह
Thu, 17 Jul 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
आत्म निर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, रोजगार हासिल कर परिवार के लिए कर सकेंगी आय अर्जित
कठुआ। जिले की महिलाओं को कृषि उत्पादन और प्रसंस्करण में निपुण करने के लिए 278 महिला कृषि समूह तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इन समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं रोजगार हासिल कर अपने परिवार के लिए आय का अतिरिक्त स्रोत भी अर्जित कर सकेंगी।
कृषि विभाग की ओर से सभी पंचायतों में एक महिला उद्यमी को तैयार किया जा रहा है। कृषि उत्पादन विभाग की अभिनव पहल के तहत वर्ष 2022 में शिवाली शर्मा और पूजा अंदोत्रा को हर पंचायत में महिला स्वयं सहायता समूह का गठन एवं सक्रियता परियोजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। दोनों अधिकारियों ने कठुआ जिले के कोने-कोने में महिला कृषक समूहों के गठन का कार्य किया। इसमें अब तक 257 पंचायतों में 278 महिला कृषक समूहों का गठन किया जा चुका है।
उन्होंने सीमावर्ती गांवों से लेकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में स्वयं समूहों से मुलाकात कर बैठकें कीं। 105 महिला कृषक अब घर बैठे आय अर्जित कर अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं। विभाग के अनुसार वह सर्दियों की सब्जियों की पौध तैयार कर आउटलेट पर बेच रही हैं।