{"_id":"681a62885c88c05b9b08d707","slug":"251-challans-were-issued-for-breaking-traffic-rules-and-not-having-documents-kathua-news-c-201-1-knt1006-119903-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ट्रैफिक नियम तोड़ने और दस्तावेज न होने पर 251 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ट्रैफिक नियम तोड़ने और दस्तावेज न होने पर 251 के काटे चालान
Wed, 07 May 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 07 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
भगवान परशुराम चौक पर दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करती टीम। संवाद
- फोटो : kathua
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी
कठुआ। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को शहर के श्री परशुराम चौक पर विशेष नाका लगाया गया, जहां बिना दस्तावेज और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने करीब 251 वाहनों के चालान काटे।
यातायात पुलिस की ओर से की जाने वाली इस कार्रवाई के दौरान 251 वाहनों के चालान किए और 16,500 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा दस्तावेजों के अभाव में 11 वाहनों को सीज कर उन्हें कठुआ सिटी थाना के हवाले कर दिया गया है। इसमें बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना सीट बेल्ट, नंबर प्लेट छिपाने के प्रयास और गलत साइड ड्राइविंग के मामले शामिल रहे। संवाद
सड़क यातायात को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। उन्होंने यातायात पुलिस की इस तरह कार्रवाई से बचने के लिए लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
कपिल मन्हास, डीटीआई