फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   जहां कई सालों से होता है आयोजन, वहीं बनाया जाए गुरू नाभा दास मंदिर

जहां कई सालों से होता है आयोजन, वहीं बनाया जाए गुरू नाभा दास मंदिर

विज्ञापन
जहां कई सालों से होता है आयोजन, वहीं बनाया जाए गुरू नाभा दास मंदिर
कठुआ। शहर के नाग नगर इलाके में प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि बताकर खाली करवाई गई जगह पर ही गुरु नाभादास का मंदिर निर्माण करने की मांग फिर उठने लगी है। रविवार को उसी जगह कमेटी के सदस्यों ने धार्मिक पूजन कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कि प्रशासन ने कुछ लोगों की बातों में आकर उस जगह को खाली करवा दिया जहां पिछले कई वर्षों से कमेटी सदस्य गुरु नाभा दास के धार्मिक आयोजन करते रहे हैं। सतपाल भंडारी ने कहा कि प्रशासन ने उक्त भूमि की तारबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि इसके साथ समाज की धार्मिक भावनाएं जुडी हुई हैं। लिहाजा प्रशासन को इसी जगह पर मंदिर निर्माण की अनुमति देनी चाहिए। कमेटी सदस्यों ने बताया कि प्रशासन ने सरकारी जमीन के साथ कुछ मालिकाना जमीन को भी कब्जे में ले लिया है, जहां मंदिर निर्माण की अनुमति देनी चाहिए और बाकी जमीन चाहे प्रशासन अपने पास रख ले। उन्होंने जमीन की निशानदेही करने और मंदिर बनाने की अनुमति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed