{"_id":"689e3f4bd03d841ce70b00b8","slug":"154-community-compost-pits-will-be-built-in-the-district-for-organic-waste-disposal-in-rural-areas-kathua-news-c-201-1-knt1009-123027-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक अपशिष्ट निस्तारण के लिए जिले में बनेंगे 154 सामुदायिक खाद गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक अपशिष्ट निस्तारण के लिए जिले में बनेंगे 154 सामुदायिक खाद गड्ढे
Fri, 15 Aug 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाले जैविक कचरा का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की योजना पर काम किया जा रहा है। जिसके लिए जिले के 19 ब्लॉकों में कुल 154 सामुदायिक खाद गड्ढे (सीसीपी) बनाने का निर्णय लिया है। सभी सीसीपी का निर्माण कार्य इसी वित्त वर्ष में पूरा किया जाएगा।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक सामुदायिक खाद पिट के निर्माण में 50 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जबकि 154 सीसीपी को बनाने में कुल 77 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है। यह सभी कार्य वित्त वर्ष 2025-26 में पूरा होना है। जिसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्येक ब्लॉक में जैसे-जैसे टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिए जाएगा। इस सुविधा से न केवल ग्रामीण इलाकों से निकलने वाले जैविक कचरे का प्रबंधन होगा, बल्कि इन गड्ढों से जैविक खाद भी तैयार की जाएगी।
शहरों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी स्वच्छ बनाने की कवायद पिछले कई सालों से जारी है। संबंधित विभाग की ओर से पहले चरण में उन ग्रामीण पंचायतों को चुना गया जहां सबसे अधिक कचरा निकलता था। इसके लिए ज्यादातर पंचायतों में पृथक्करण शेड का निर्माण करवाया गया। जहां संबंधित विभाग गांव से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। जहां गांव से निकले वाली प्लास्टिक को रीसाइक्लिंग कर उसका बड़े स्तर पर प्लास्टिक दाना बनाने की योजना है। वहीं गांव से निकलने वाला जैविक कचरे को इन गड्ढों की मदद से खाद तैयार किया जाएगा। जिससे न केवल पंचायतों को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे विभाग को आय भी बढ़ेगी। इस सभी प्रक्रिया को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम-जी) के तहत अमल में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक का नाम सामुदायिक खाद गड्ढे की संख्या
1. बग्गन 4
2. बनी 8
3. बरनोटी 20
4. बसोहली 6
5. भूंड 4
6. बिलावर 10
7. धार महानपुर 3
8. डिंगा अंब 5
9. डुग्गेन 5
10. डुग्गन 5
11. हीरानगर 10
12. कठुआ 11
13. कीड़िया गंडयाल 11
14. लोहाई मल्हार 5
15. महानपुर 7
16. मांडली 6
17. मढ़ीन 17
18. नगरी 8
19 नगरोटा गुजरू 8
कुल 154
जिले में इस वित्त वर्ष में 154 सामुदायिक खाद पिट बनाने की योजना है। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जैसे-जैसे ठेकेदारों को निर्माण कार्य आवंटित होता जाएगा, वहां-वहां निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक सभी जगहों पर निर्माण करवा लिया जाएगा।
आमिर चौधरी, जिला पंचायत अधिकारी।