{"_id":"576599fe4f1c1b1d5211b65b","slug":"1500-form-sold-for-college-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज की पढ़ाई के लिए बिके 1500 फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज की पढ़ाई के लिए बिके 1500 फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
आवेदन फार्म खरीदने को लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज लाइफ में एंट्री पाने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। अब तक 1500 आवेदन फार्म बिक चुके हैं। आनलाइन फार्म भरने के लिए भी विद्यार्थी उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
डिग्री कालेज कठुआ के प्रिंसिपल डाक्टर नेत्र सिंह ने बताया कि तीसरे दिन शनिवार को 450 युवाओं ने प्रास्पेक्टस खरीदे हैं। इसके साथ ही फार्म खरीदे वाले युवाओं की संख्या 1250 हो गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी आनलाइन आवेदन भी भरना पसंद कर रहे हैं। आनलाइन फार्म भरने का क्रेज इतना अधिक है कि पहले दिन फार्म भरने के बाद दूसरे दिन रसीद देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
महिला डिग्री कालेज में एडमिशन विंग के प्रभारी प्रो राकेश जसरोटिया ने बताया कि अभी तक 250 छात्राओं ने प्रास्पेक्टस खरीदे हैं। 101 छात्राओं ने आनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डिग्री कालेज में पहले दिन और दूसरे दिन कुल 800 युवाओं ने प्रास्पेक्टस खरीदे थे। कालेज में प्रास्पेक्टस खरीदने के लिए आने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हेल्प काउंटर लगाया।
प्रास्पेक्टस खरीद केंद्र के बाहर लगाए गए काउंटर पर बैठे परिषद सदस्यों ने युवाओं की मदद के लिए पहल की। आवेदन फार्म भरने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए भी परिषद के सदस्य विद्यार्थियों की काफी मदद कर रहे हैं। सदस्यों ने बताया कि महिला डिग्री कालेज में भी इस प्रकार का काउंटर लगाया जाएगा।